बम धमकी के बाद लुधियाना के स्कूल खाली करवाए गए, सर्च ऑपरेशन जारी
पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, धमकी प्राप्त करने वाले स्कूलों में बाल भारती स्कूल, जो दुगरी इलाके में स्थित है, डीएवी स्कूल और एक अन्य स्कूल शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं और सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों को खाली करवा दिया गया। पुलिस द्वारा स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
Posted By: Daily Suraj Bureau