Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब नैशनल बैंक चंडीगढ़ मंडल द्वारा मेगा कृषि जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित

08 May, 2026 03:56 PM

आज दिनांक 08.05.2026 को चंडीगढ़ मंडल द्वारा कृषि जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन गाँव गढ़ी कोटाहा, रायपुर रानी, जिला पंचकूला में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधान कार्यालय से मुख्य महाप्रबंधक श्री फिरोज हसनैन जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार कौशिक, महाप्रबंधक नाबार्ड हरियाणा थे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ अंचल प्रबंधक श्री आशीष चतुर्वेदी जी, मंडल प्रमुख श्री संजीव कुमार झा जी विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में 100 से अधिक ग्राहकों ने सहभागिता की । मुख्य महाप्रबंधक श्री फिरोज हसनैन जी ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक कृषि में नई तकनीक और रोजगार के अवसरों के लिए नई नई योजनाएं लेकर आ रहा है। आज के इस कृषि आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि बैंक की लाभकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाया जाये और प्रत्येक किसान और गाँव खुशहाल बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार कौशिक, महाप्रबंधक नाबार्ड हरियाणा ने ग्राहकों को ऋण के माध्यम से अपना व्यवसाय बढ़ाने और समय पर ऋण चुकाने की बात कही। चंडीगढ़ अंचल प्रबंधक श्री आशीष चतुर्वेदी जी ने ग्राहकों को सर्वोत्तम बैंकिंग सेवाओं के लिए आश्वस्त किया। इस कार्यक्रम में 50 ग्राहकों को लगभग ₹10 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पौधा रोपण भी किया गया।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News