Daily Suraj

हिन्दी

IND vs NZ दूसरा टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची

29 Nov, 2026 02:33 PM

भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाते हुए भारत पर कुल 243 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 97 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय रचिन रवींद्र 46 रन और डेरिल मिशेल 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। इससे पहले दिन के दूसरे सत्र में भारतीय टीम पहली पारी में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। तीसरे दिन भारत की ओर से संघर्षपूर्ण वापसी की अगुवाई ध्रुव जुरेल ने की, जिन्होंने 170 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली।

Latest News