मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रिंसिपलों को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए दिखाई हरी झंडी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ से 30 प्रिंसिपलों के एक बैच को सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बैच में 20 महिला प्रिंसिपल और 10 पुरुष प्रिंसिपल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार प्रिंसिपलों और शिक्षकों को विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण दिलाकर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने बताया कि इससे पहले पंजाब के 234 प्रिंसिपलों को सात बैचों के माध्यम से सिंगापुर में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। नए बैच के रवाना होने के बाद सिंगापुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रिंसिपलों की कुल संख्या 264 हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की योजना के तहत अप्रैल महीने में शिक्षकों के एक और बैच को फिनलैंड में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार इस तरह के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को नई शिक्षण पद्धतियों और प्रबंधन तकनीकों की जानकारी मिलेगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।
Posted By: Daily Suraj Bureau