रैपर बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ पर विवाद, पंचकूला में मामला दर्ज
मशहूर रैपर और सिंगर Badshah अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके नए हरियाणवी गीत ‘टटीरी’ को लेकर Panchkula के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मामला फिलहाल अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। गाने की कुछ रैप लाइनों और वीडियो में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकते हुए दिखाए जाने पर आपत्ति जताई जा रही है, जिसके कारण यह विवाद खड़ा हुआ है। इधर Haryana के Panipat स्थित ‘नारी तू नारायणी’ संस्था की अध्यक्ष Savita Arya और ‘शिव आरती फाउंडेशन’ के प्रमुख Shiv Kumar की शिकायत पर Haryana State Commission for Women ने रैपर बादशाह को समन जारी किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने में अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है। आयोग ने बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह गीत 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में Simran Jaglan की आवाज भी शामिल है, जो Kaithal की रहने वाली हैं। ‘टटीरी’ गाना अब तक यूट्यूब पर 4 मिलियन से अधिक बार सुना जा चुका है।
Posted By: Daily Suraj Bureau