Daily Suraj

हिन्दी

लोकसभा ने वापस लिया निलंबन, कांग्रेस के 7 समेत 8 सांसदों को मिली मंजूरी

17 Mar, 2026 01:17 PM

लोकसभा में आज पहले चरण के दौरान निलंबित किए गए आठ सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया। इनमें कांग्रेस के सात और वामपंथी दल का एक सांसद शामिल है। इन सभी सांसदों को 4 फरवरी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था। निलंबन झेलने वाले सांसदों में किरण रेड्डी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, माणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, वेंकट रमण और प्रशांत पडोले शामिल हैं। इन पर सदन में हंगामे के दौरान स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह घटना उस समय हुई थी जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में वर्ष 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का उल्लेख कर रहे थे। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे पर सदन में मतदान कराया। निलंबन रद्द करने पर सहमति बनने के बाद स्पीकर ने सभी आठ सांसदों के नाम लेते हुए घोषणा की कि उनका निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। इसके साथ ही अब ये सभी सांसद बजट सत्र की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सदन में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई (AI) से तैयार की गई तस्वीरों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध है। उन्होंने सभी सांसदों से इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News