दक्षिणी लंदन के क्रॉयडन में हादसा, भारतीय छात्रों की गई जान
ब्रिटेन की राजधानी London के दक्षिणी इलाके Croydon में एक किराए के मकान में आग लगने से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों भारतीय छात्र एक ही मकान में रह रहे थे। आग लगने के समय वे घर के अंदर मौजूद थे और इसी दौरान आग की चपेट में आ गए। हादसे में तीसरे छात्र को गंभीर चोटें आईं, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। मृतकों में 28 वर्षीय गंटी अभिषेक शामिल हैं, जो Andhra Pradesh के काकीनाडा के निवासी थे। उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई। दूसरे छात्र की पहचान 26 वर्षीय कामीनेनी साई श्रीकर के रूप में हुई है, जो Telangana के निजामाबाद से संबंधित थे। श्रीकर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कई दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि उनके बच्चों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता की जाए।
Posted By: Daily Suraj Bureau