Daily Suraj

हिन्दी

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए ईंधन के दाम: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

03 Oct, 2026 01:24 PM

देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी द्वारा बढ़ाई गई नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे वाहन चालकों और आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। नायरा एनर्जी की ओर से जारी दरों के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। उल्लेखनीय है कि नायरा एनर्जी का भारत के ईंधन नेटवर्क में बड़ा योगदान है और कंपनी के देश भर में लगभग 7,108 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये संशोधित नई कीमतें शनिवार सुबह से ही प्रभावी हो चुकी हैं। कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कीमतों में यह वृद्धि मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में आए भारी उछाल के कारण की गई है।

Latest News