Daily Suraj

हिन्दी

लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत

23 Mar, 2026 03:14 PM

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात (स्थानीय समय) एक गंभीर विमान हादसा हुआ, जब एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर खड़े एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में विमान के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल से आ रही थी और इसमें कुल 72 यात्री तथा 4 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृतकों में पायलट और को-पायलट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एयर कनाडा की CRJ-900 फ्लाइट रनवे 4 के पास टैक्सी-वे से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों को John F. Kennedy International Airport की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News