Daily Suraj

हिन्दी

केजरीवाल और सिसोदिया की बरी होने पर भगवंत मान का बड़ा बयान

27 Feb, 2026 02:31 PM

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि “सच्चाई की हमेशा जीत होती है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को माननीय अदालत ने शराब घोटाले के मामले में बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ अन्य मामलों की सच्चाई भी सामने आएगी।” बताया जा रहा है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों नेताओं के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं। अदालत ने शुक्रवार को यह निर्णय सुनाया, जिसके बाद दोनों को बड़ी राहत मिली। फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने अदालत परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान वे भावुक नजर आए और उन्होंने फैसले को सच्चाई की जीत बताया।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News