इंटरनेशनल मैराथन के चलते PGI मुख्य प्रवेश कुछ घंटों के लिए बंद
Post Graduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) ने घोषणा की है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के चलते 1 मार्च (रविवार) को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक संस्थान का मुख्य गेट बंद रहेगा। यह ट्रैफिक एडवाइजरी Chandigarh International Marathon के मद्देनज़र जारी की गई है, जो रविवार सुबह 7 बजे सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब से शुरू होगी। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक में बदलाव किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों, स्टाफ और आगंतुकों को सलाह दी गई है कि वे अस्पताल पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इस अवधि में सेक्टर-11 का गेट और अन्य निर्धारित प्रवेश द्वार खुले रहेंगे, ताकि आपातकालीन सेवाओं में कोई बाधा न आए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें। सुबह 10 बजे के बाद मुख्य गेट से आवाजाही सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
Posted By: Daily Suraj Bureau