Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब सरकार ने गौशालाओं और बेसहारा पशुओं के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता का किया ऐलान, अमन अरोड़ा ने दी जानकारी

27 Nov, 2026 02:33 PM

पंजाब सरकार ने प्रदेश में गौशालाओं और बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड जारी करने का ऐलान किया है। इस संबंध में जानकारी आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा की। अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में सरकार के पास 500 गौशालाएं और 20 कैटल पौंड पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए इस फंड के माध्यम से इन सभी संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से बेसहारा पशुओं की संभाल और उन्हें सहारा देने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं। जिन गौशालाओं के बिजली बिल पहले से बकाया थे, उन्हें भी इस छूट के दायरे में लाया गया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक संबल देना और बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करना है।

Latest News