Daily Suraj

हिन्दी

अटलांटा में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने को तैयार

15 Jul, 2026 12:50 PM

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 12:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में फुटबॉल प्रेमियों की खास नजर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेगी। मेसी इस विश्व कप में अब तक 8 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने टूर्नामेंट में अब तक 6 गोल किए हैं। दोनों खिलाड़ियों से उनकी टीमों को बड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें इंग्लैंड ने 6 मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। विश्व कप इतिहास में यह अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच छठी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए पांच विश्व कप मुकाबलों में इंग्लैंड ने 3 और अर्जेंटीना ने 2 मैच जीते हैं। ऐसे में यह सेमीफाइनल मुकाबला भी रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News