Daily Suraj

हिन्दी

सीबीआई के बाद अब ईडी की जांच, करोड़ों की बरामदगी से मामला गंभीर

27 Apr, 2026 12:15 PM

पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार के मामले में पहले ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके भुल्लर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में आ गए हैं। ईडी ने हाल ही में चंडीगढ़ स्थित उनके आवास सहित 11 अन्य स्थानों पर छापेमारी की है। इससे पहले सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित घर और फार्म हाउस से भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान बरामद किया गया था। बरामदगी में करीब 7.36 करोड़ रुपये नकद, लगभग 2.5 किलोग्राम सोना, करीब 2.32 करोड़ रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और 26 लग्जरी घड़ियां शामिल थीं। इसके अलावा, उनके परिवार के नाम पर दर्ज 50 से अधिक अचल संपत्तियां, एक मर्सिडीज और एक ऑडी सहित लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 बोतल विदेशी शराब भी जब्त की गई थीं। यह बरामदगी मामले की गंभीरता को दर्शाती है। गौरतलब है कि सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर को 16 अक्टूबर 2025 को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। उन्हें 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और एक स्क्रैप डीलर से 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

Latest News