आल इंडिया हिंदू संघर्ष समिति ने मराठा विंग में नई नियुक्तियां की
आल इंडिया हिंदू संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मराठा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरख नाथ और राष्ट्रीय यूथ चेयरमैन दीपक अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन माहरा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान मराठा विंग में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर सचिन माहरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर गऊ कर (गऊ टैक्स) वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद गऊओं की सुरक्षा का उचित प्रबंध नहीं हो रहा है। सचिन माहरा ने कहा कि सरकार की ढीली सुरक्षा व्यवस्था के कारण हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है, जिसे समिति कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि गऊओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गऊ हत्या करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए समिति जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित करेगी और अगली रणनीति तय करेगी।
Posted By: Daily Suraj Bureau