Daily Suraj

हिन्दी

हथियारों के बल पर सर्राफा व्यापारी से 2 किलो सोने का कच्चा माल लूटा

31 Jul, 2026 04:10 PM

हरियाणा के यमुनानगर में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूट लिया। व्यापारी पंजाब के अमृतसर से यमुनानगर स्थित एक ज्वेलर को 2 किलोग्राम सोने का रॉ मैटेरियल (कच्चा माल) पहुंचाने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, भंभोली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की कार को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी के बेटे के सिर पर पिस्तौल तान दी। जब व्यापारी ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया और वाहन में रखा सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए-1 (CIA-1) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल व्यापारी जयपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News