Daily Suraj

हिन्दी

भोजशाला नमाज विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वैकल्पिक स्थल पर होगा फैसला

24 Jul, 2026 08:35 AM

मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित भोजशाला से जुड़े नमाज विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। अदालत इस बात पर विचार करेगी कि भोजशाला से लगभग 900 मीटर दूर स्थित मालिवाड़ा (40 पीर एरिया) को शुक्रवार की नमाज के लिए वैकल्पिक स्थल के रूप में बरकरार रखा जाए या किसी अन्य स्थान का चयन किया जाए। सुप्रीम कोर्ट जिला प्रशासन द्वारा मालिवाड़ा को वैकल्पिक नमाज स्थल के रूप में चुने जाने के फैसले को चुनौती देने वाली मस्जिद पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में मस्जिद पक्ष ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में भोजशाला परिसर के निकट शुक्रवार की नमाज के लिए एक वैकल्पिक स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, उनका आरोप है कि जिला प्रशासन ने अंतरिम आदेश की अपनी तरह से व्याख्या करते हुए मालिवाड़ा को नमाज स्थल के रूप में नामित कर दिया। मस्जिद पक्ष का कहना है कि प्रशासन द्वारा चयनित यह स्थान भोजशाला परिसर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि मालिवाड़ा ही वैकल्पिक नमाज स्थल रहेगा या किसी अन्य स्थान का चयन किया जाएगा।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. विश्व मोहन ने फोमेराह ग्रीन्स में पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलाकर सभी को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के लिए किया प्रेरित पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता : दर्शन लाल बवेजा

23 Jul, 2026 04:39 PM