Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज मानसा दौरे पर, नई ITI का रखेंगे शिलान्यास

24 Feb, 2026 11:44 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज मानसा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और लोगों को नई सुविधाओं की सौगात देंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मान अपने इस दौरे के दौरान मानसा जिले के सरदूलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव साहनेवाल में एक नई आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री झुनीर क्षेत्र में बाबा ध्यान दास के डेरे के निकट आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस रैली में क्षेत्र के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री, विधायक और स्थानीय नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News