Daily Suraj

हिन्दी

सोना-चांदी के दाम में उछाल, चांदी में तेज़ी बरकरार

23 Feb, 2026 05:47 PM

आज 23 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में 3,362 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,58,428 रुपये तक पहुंच गई। इससे पहले यह कीमत 1,55,066 रुपये थी। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज़ी देखने को मिली है। एक किलोग्राम चांदी का भाव 15,236 रुपये बढ़कर 2,65,550 रुपये हो गया है। इससे पहले चांदी की कीमत 2,50,314 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस तेजी को देखते हुए निवेशकों की दिलचस्पी भी इन कीमती धातुओं में बढ़ रही है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News