Daily Suraj

हिन्दी

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जेल में संजीव अरोड़ा से करेंगे मुलाकात

23 May, 2026 01:06 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम जेल में पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करने जाएंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका होगा, जब आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता जेल में जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें शुरुआत में सात दिनों की रिमांड पर लिया था। इसके बाद अदालत से दो दिनों की अतिरिक्त रिमांड भी मिली। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने संजीव अरोड़ा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फिलहाल वह गुरुग्राम जेल में बंद हैं।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News