Daily Suraj

हिन्दी

अमृतसर की जुझार सिंह कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात: मां और दो कुत्तों को गोली मारने के बाद युवक ने की आत्महत्या

24 Nov, 2026 03:41 PM

स्थानीय जुझार सिंह कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां और दो कुत्तों को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना में मृत महिला की पहचान भूपिंदर कौर और गोली चलाने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परिवार से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार हरप्रीत सिंह मानसिक रूप से परेशान था और नशे का आदी भी था। वह कुछ वर्ष विदेश में रहकर लौटा था। आज उसने पहले अपने दो कुत्तों को गोली मारी और उसके बाद अपनी मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके पश्चात कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसी मकान की निचली मंजिल पर रह रही हरप्रीत सिंह की भाभी ने बताया कि घटना के समय वह अपने दो बच्चों के साथ कमरे में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि यह घटना कैसे घटी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके अनुसार, हरप्रीत ने घर में पाले गए दो कुत्तों को पहले गोली मारी और उसके बाद अपनी मां को गोली मार दी।क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार ने कुछ समय पहले ही यह कोठी खरीदी थी। ऊपरी मंजिल पर हरप्रीत और उसकी मां रहते थे, जबकि निचली मंजिल पर उसकी भाभी रहती थीं। हरप्रीत के छोटे भाई का पहले ही निधन हो चुका है।

Latest News