रक्षाबंधन पर बैंक रहेंगे बंद या खुले? 28 अगस्त की पूरी जानकारी यहां पढ़ें
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी रिश्ते को मजबूत करने वाला प्रमुख त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी खुशहाली व लंबी उम्र की कामना करती है। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार, 28 अगस्त को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी राज्यों में इस दिन बैंक की छुट्टी नहीं है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार को बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक खुले रहेंगे या नहीं। रक्षाबंधन के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा केरल और सिक्किम में स्थानीय त्योहारों और जयंतियों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में पांग-लहाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अयंकाली जयंती जैसे स्थानीय अवसरों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं, शुक्रवार 28 अगस्त को अगरतला, आइजोल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, मेघालय और आंध्र प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो अपने राज्य में बैंक की छुट्टी की स्थिति पहले से जांच लेना बेहतर रहेगा। इससे बैंक बंद होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से बैंक जाने से बचा जा सकता है।
Posted By: Daily Suraj Bureau