Daily Suraj

हिन्दी

सन्नटेक सिटी-अल्टस स्पेस मामले में अनुराग वर्मा को ED का समन

31 Aug, 2026 12:36 PM

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा आज, 31 अगस्त 2026 को जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल कार्यालय के सामने पेश होंगे। उन्हें ED ने पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सन्नटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित घोटाले की चल रही जांच के बीच अनुराग वर्मा को 31 अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा गया है। ED ने उन्हें जालंधर स्थित अपने जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। अनुराग वर्मा पहली बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे। वह वर्तमान में पंजाब सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि जिस समय यह कथित घोटाला हुआ था, उस दौरान अनुराग वर्मा मकान निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे। इसी मामले की जांच के तहत ED ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

Latest News