Daily Suraj

हिन्दी

करनाल, भिवानी, पानीपत समेत कई जिलों में नई तैनाती

04 Sep, 2026 11:53 AM

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार इनमें 29 आईपीएस और 1 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के तहत राज्य के कई अहम जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। करनाल, भिवानी, पानीपत, नारनौल और पलवल सहित कई जिलों में नए पुलिस प्रमुखों की नियुक्ति की गई है। सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नए अधिकारी अपने-अपने पदभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आगामी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Latest News